अपराध झारखण्ड राँची

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या

रिपोर्ट : नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक तरफ जहाँ सुखदेव नगर पुलिस पहले से ही एक वकील के हत्यारों की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकील काफी गुस्से में हैं। राँची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काफी गुस्से में हैं। गोपाल कृष्ण की हत्या से संबंधित मुनादी सिविल कोर्ट में कर दी गई है और सभी वकीलों को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

Related posts

डीएवी 6 में हिन्दी दिवस के अवसर पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

admin

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने वीर कुंवर सिंह जी की जयंती समारोह का आयोजन किया

admin

Leave a Comment