झारखण्ड राँची

सीआईएल अंतर कंपनी टी20 में एससीसीएल और एनसीएल की शानदार जीत


रांची : मेकॉन स्टेडियम में आयोजित कोल् इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 टूर्नामेंट में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेंट्रल कोल्फील्डिंस लिमिटेड और सिंगरेनी कलिएरीज कंपनी लिमिटेड आमने-सामने थे, जिसमें एससीसीएल ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा।


दूसरे मैच में Northern Coalfields Limited ने Bharat Coking Coal Limited को हराते हुए प्रभावशाली जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने “मैन ऑफ द मैच” को सम्मानित किया। 20 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related posts

बीएसएल ने दर्ज कराई एफआईआर, 200 करोड़ के नुकसान और सुरक्षा पर संकट का आरोप

admin

पर्यावरणविद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा

admin

राँची: वर्चुअल लैब के माध्यम से सेल्फ लर्निंग को काफी सहायता मिलती है : गोपाल पाठक

admin

Leave a Comment