झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई की ‘करूणा’ पहल: रांची में पशु बचाव एम्बुलेंस सेवा शुरू


रांची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई ने अपनी सीएसआर परियोजना ‘करूणा’ के तहत डब्ल्यूवीएस होप, रांची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्पित पशु बचाव एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है। इस पहल का उद्देश्य रांची नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण और बेसहारा कुत्तों के रेबीज रोधी टीकाकरण के जरिए जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। समझौते पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ. शिशिर दत्ता और डब्ल्यूवीएस होप की कोषाध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने हस्ताक्षर किए।

यह एम्बुलेंस स्थानीय जनता, नगर निगम और अन्य एजेंसियों से प्राप्त कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नसबंदी और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाएगी। पहल बेसहारा कुत्तों की आबादी नियंत्रण और रेबीज रोकथाम में सहायक होगी।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना के साथ मनाया रक्षाबंधन

admin

जेसीआई का “द गरबा नाईट” 19 अक्टूबर को, कार्निवल बैंक्विट में

admin

विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल में बवाल, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में हॉस्टल खाली कराने पहुँची थी पुलिस

admin

Leave a Comment