Uncategorized

सीएमपीडीआई के तकनीकी सचिवालय व जनसंपर्क प्रमुख संजय कुमार दूबे का निधन


रांची: सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (टीएस/पीआर) संजय कुमार दूबे का 27 फरवरी की रात्रि निधन हो गया। वर्ष 2012 से इस पद पर कार्यरत रहे दूबे ने संस्थान के 10 सीएमडी के कार्यकाल में तकनीकी सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू कार्यों के नोडल अधिकारी भी रहे।
जनसंपर्क विभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने एयरपोर्ट्स पर कॉर्पोरेट विज्ञापनों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संस्थान की ब्रांड छवि को नई पहचान दिलाई।
वर्ष 1989 में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से बीटेक करने के बाद उन्होंने सीएमपीडीआई में अपनी सेवा शुरू की और लंबे समय तक समर्पण के साथ योगदान दिया। उनके निधन से संस्थान में शोक की लहर है।

Related posts

बोकारो : लॉ कॉलेज ने बीएएलएलबी व एलएलबी के छात्राओं को सम्मानित किया….

admin

G‐20 Summit को लेकर झारखण्ड ए.टी.एस कमांडो ने पतरातू डैम में किया मॉकड्रिल

admin

एआई शिखर सम्मेलन पर हंगामे को लेकर अमर बाउरी का कांग्रेस पर निशाना

admin

Leave a Comment