झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई के 9 सदस्य हुए सेवानिवृत्त

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई परिवार के 9 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को संस्थान के ‘‘कान्फ्रेंस हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें बी0ए0 रेड्डी-महाप्रबंधक (आईसीटी), एस0पी0 नारायण-महाप्रबंधक (एमएम), सत्येन्द्र सिंह-मुख्य प्रबंधक (सिविल), विश्वनाथ घोष-मुख्य प्रारूपक, सुदक्षिणा मुखर्जी-वरीय वैज्ञानिक सहायक, संजय कुमार दत्ता-वरीय निजी सहायक, उमेश महतो-सहायक फोरमैन, सुरेश चन्द्र सिंह-वरीय डूप्लीकेटर आपरेटर एवं अरुण कुमार सिन्हा-फीटर शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/ विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्तकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि सतीश कुमार केशरी, प्रलय भट्टाचार्या एवं राजन कुमार रजक, ओबीसी संघ के प्रतिनिधि राजेश साव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

Related posts

हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का बढ़ाया मान

admin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

admin

बोकारो : ठेका मजदूरों का आर्थिक शोषण बन्द करे : बि के चौधरी

admin

Leave a Comment