झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित


रांची : सीएमपीडीआई रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘‘पुरुष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट’’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंडियन फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स को 47 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन फाइटर्स ने 12 ओवर में 114/5 रन बनाए। जवाब में एवेंजर्स की टीम 67 रनों पर सिमट गई। अभिषेक प्रसाद को मैन ऑफ द मैच तथा सुजीत कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।


महिला वर्ग के फाइनल में शिवशक्ति एलेवन ने एंजेल्स एलेवन को 10 विकेट से हराया। रेखा को वुमन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह एवं निदेशक नृपेन्द्र नाथ ने विजेता व उपविजेता टीमों को कप प्रदान किए।

Related posts

बोकारो की तीन संस्थाएँ हुई सम्मानित, रक्तदान के क्षेत्र में रचा गौरव

admin

चंद्रपूरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर फायरिंग..

admin

आजसू के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह बनें लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी

admin

Leave a Comment