झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने पाँच सरकारी स्कूलों में ‘पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम’ किया शुरू

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई ने रांँची के काँके प्रखंड के 5 सरकारी स्कूलों में “पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम” लागू करने हेतु संस्था यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास (वाईपीएसवी) के साथ एक एमओए पर हस्ताक्षर किया।

परियोजना का उद्देश्य लगभग 1500 विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा, मासिक धर्म स्वच्छता सहायता, पोषण पूरकता और स्मार्ट कक्षाओं जैसी सुविधाएँ प्रदान करना है।

सीएमपीडीआई सीएसआर निधि से 32.73 लाख की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना छह माह में पूरी होकर स्कूलों को संचालन-रखरखाव सहित सौंप दी जाएगी।

यह पहल सीएमपीडीआई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Related posts

जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन के खिलाफ की औचक छापामारी

admin

बोकारो : भारत जोड़ो यात्रा नहीं विशेष समुदाय जोड़ो यात्रा:- महेंद्र राय

admin

तेनुघाट डैम में डूबे 17 वर्षीय आजम अंसारी का शव 30 घंटे के बाद मिला

admin

Leave a Comment