झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, बिल प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता


रांची: सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के बिलों की प्रोसेसिंग को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को रांची मुख्यालय में बिल ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की। यह प्रणाली कार्यपालकों के लिए सीपीआरएमएसई और गैर-कार्यपालकों के लिए सीपीआरएमएस एनई योजना के तहत लागू की गई है। इसका उद्घाटन सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ तथा सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति में हुआ।

इस नई व्यवस्था के जरिए सेवानिवृत्त कर्मी कहीं से भी अपने बिलों की स्थिति हर चरण में देख सकेंगे। साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा, जिससे समय पर जानकारी मिल सकेगी। यह पहल संस्थान की पारदर्शिता और कर्मियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

टांड मोहनपुर में पुलिया पहली बारिश में ध्वस्त, निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

admin

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन

admin

झामुमो ने मनाया चिरकुंडा पुष्पा मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन

admin

Leave a Comment