झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में तीन कर्मियों को दी भावभीनी विदाई, योगदान को किया गया सम्मानित


राँची : रांची स्थित सीएमपीडीआई के ‘मयूरी हॉल’ में संस्थान परिवार के तीन सदस्यों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शंकर नागाचारी (निदेशक तकनीकी/सीआरडी), रमेश थियागराजन (महाप्रबंधक गवेषण) एवं दिनेश राम (सैंपलिंग टेक्निशियन) को भावभीनी विदाई दी गई।
निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मी को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।
समारोह में यूनियन प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्जी, देवेन्द्र तिवारी, सौविक भूषण देव तथा सीएमओएआई के अमृतांशु ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अभय मिश्र ने किया।

Related posts

एसबीयू में रही नवरास की धूम

admin

काशीझरिया मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत; ग्रामीणों ने एनएच-32 किया जाम

admin

राँची : सरला बिरला में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

admin

Leave a Comment