झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का सफल समापन

रांची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में आयोजित त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह संपन्न हुआ। 18 अगस्त से चल रहे इस अभियान का विषय “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” रहा, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान कर्मचारियों और आम लोगों के लिए प्रतियोगिताओं, जागरूकता गतिविधियों व आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने निवारक सतर्कता और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर बल दिया। निदेशकगण शंकर नागाचारी, अजय कुमार और नृपेन्द्र नाथ ने प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया। सतर्कता सप्ताह (28 अक्टूबर-03 नवंबर) भी इसी अभियान का हिस्सा रहा। महाप्रबंधक (सतर्कता) अमरेश कुमार ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ० अतुल वर्मा पहुंचे पुलिस केंद्र,धनबाद

admin

गोमिया में भाजपा का  विधानसभा स्तरीय हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन

admin

लोहरदगा में हजरत बाबा दुखन शाह का 101वां सालाना उर्स शुरू, मजार पर चादरपोशी और अमन-शांति की दुआ

admin

Leave a Comment