झारखण्ड राँची

सीएम से मिली सिध्दो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालयकी पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज

यूनेस्को की को – चेयर पर्सन नियुक्त होने पर सीएम ने दी बधाई

राँची(नितीश मिश्र): मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूँ। यह राज्य के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति ने लगाया शिविर, फूलचंद तिर्की ने सरहुल गीत गाकर झुमाया

admin

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में संजय सेठ ने महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त सम्मेलन में लिया भाग

admin

अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया मॉक ड्रील

admin

Leave a Comment