झारखण्ड राँची शिक्षा

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से परीक्षा

नितीश_मिश्र

राँची/दिल्ली(खबर_आजतक): सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ 15 फरवरी से होंगी। इसे लेकर सीबीएसई ने शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट सीबीएसई को सौंपने को कहा गया है।

बता दें कि सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी की है। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएँ 4 अप्रैल तक चलेंगी।

सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइंस

सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइंस जारी की हैं जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेस्मेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

सीबीएसई मार्कशीट में जारी रहेंगे ये बदलाव

सीबीएसई डिस्टिंक्शन न देने या टॉपर्स की घोषणा न करने कि अपनी नीति जारी रखेगा। 2024 की तरह, 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या कुल अंकों का प्रतिशत नहीं मिलेगा।

Related posts

जल की समस्या वैश्विक समस्या है, सभी मिलकर करें समाधान : मिथिलेश ठाकुर

admin

गोमिया : शिक्षक कभी सेवा निवृत नही होते : माधव लाल सिंह

admin

एससी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की समस्या जल्द होगी दूर : दीपिका पांडेय

admin

Leave a Comment