झारखण्ड राँची

सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा शुक्रवार को राँची स्थित सृजन वैली स्कूल, अम्बाटोली परिसर में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र के निर्देशन एवं श्री निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 254 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई।


विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और रक्तचाप की जाँच कर आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क दवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान सुनिश्चित करना रहा।
शिविर को सफल बनाने में महाप्रबंधक सीएसआर श्री एस.एस. लाल, सीएमओ डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. शशिकांत, डॉ. दीपाली, मुन्ना कुमार सिंह एवं पारा-मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

बिहार सरकार के मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी 7 मई को आएँगे राँची

admin

हजारो समर्थकों संग पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई ने थामा भाजपा का दामन, सदस्यता ग्रहण के दौरान हुए भावुक

admin

पीएमश्री विद्यालय जिंगी में शिक्षा संगम कार्यक्रम, पठन सामग्री का वितरण

admin

Leave a Comment