झारखण्ड राँची

सीसीएल जन आरोग्य केंद्र ने लगाया निःशुल्क एनीमिया जाँच शिविर, 181 लोगों की हुई जांच

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा चुटिया स्थित कमलू तालाब परिसर में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 181 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की, जिनमें 35 लोग एनीमिया से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की।
शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की निःशुल्क जांच की गई तथा सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपाली, डॉ. आशिमा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित तथा पारा-मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ज्ञात हो कि सीसीएल जन आरोग्य केंद्र समुदाय के स्वास्थ्य, जागरूकता और कल्याण हेतु लगातार ऐसे जनसेवी कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related posts

एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

admin

महुआ माजी ने बाल्मीकि नगर के युवाओं को दिलाई झामुमो की सदस्यता

admin

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 41 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन, कल समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

admin

Leave a Comment