झारखण्ड राँची

सीसीएल जन आरोग्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गाँधीनगर द्वारा हाल ही में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 119 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक डॉक्टरी सलाह दी गई। विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की जांच की गई तथा सभी को नि:शुल्क दवा भी प्रदान की गई।

सीसीएल समय-समय पर अपने हितधारकों और समाज के जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ उठाते हैं। शिविर के सफल आयोजन में डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ अनिता कुमारी, डॉ नीलू कुमारी, डॉ अम्बरीश, डॉ शिल्पी झा, डॉ आशिमा, डॉ पायल, डॉ बेंजीमन, मुन्ना कुमार सिंह और कमलेश पंडित का योगदान रहा।

Related posts

केन्या प्रवास के दौरान नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ रक्षा राज्य मंत्री ने किया संवाद

admin

जेएन कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल का जागरूकता अभियान

admin

पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मिलीं दीपिका, 15वें वित्त आयोग की किस्त शीघ्र जारी करने की मांग

admin

Leave a Comment