Uncategorized

सीसीएल मुख्यालय में 123 कर्मियों को गरिमामय विदाई, सेवाकाल की यादें हुईं ताजा

राँची : रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में शनिवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 123 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। मुख्यालय से तीन कर्मियों—बृज मोहन रजक (एम एंड एस), गीता सिंह (मानव संसाधन) एवं बंधन उरांव (सिक्योरिटी)—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बरका-सयाल, पिपरवार, अरगड़ा, एनके, कथारा, ढोरी, रजरप्पा सहित विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों को भी उनके-अपने कार्यस्थलों पर विदाई दी गई। समारोह में सेवाकाल की स्मृतियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों व परिजनों की उपस्थिति रही। सभी को शॉल, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

Related posts

धुर्वा लापता बच्चों व खूंटी हत्या मामले पर सुदेश महतो ने सरकार को घेरा

admin

अभाविप की 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन, बोले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ‐ “भारत की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाएं रखने के लिए विगत 75 वर्षों से शतत प्रयत्न शील है विद्यार्थी परिषद”

admin

बोकारो में जन्माष्टमी पूजा की तैयारी शुरू, शिवशंकर सिंह को श्रद्धांजलि के साथ बनी नई पूजा समिति

admin

Leave a Comment