राँची : रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष ग्रेस, झामुमो और जेएलकेएम से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में डॉ. देवशरण भगत और प्रवीण प्रभाकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जनता के साथ छल का आरोप लगाते हुए नगर निकाय चुनाव में सत्ताधारी दलों की भूमिका और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्णय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आजसू किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी और जिला समितियां स्वयं निर्णय लेंगी।
उन्होंने 75% स्थानीय रोजगार के वादे पर सरकार को घेरा और ‘स्थानीयता’ तय करने की मांग दोहराई। महतो ने कहा कि सरकार से क्षुब्ध लोग आजसू से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को नई मजबूती मिल रही है।
