झारखण्ड राँची राजनीति

सुदेश महतो ने नितिन नबीन से की मुलाकात, एनडीए को मजबूत करने पर चर्चा

राँची : नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली भेंट थी। सुदेश महतो ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और सशक्त होगा।


बैठक के दौरान झारखंड में एनडीए की संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए एनडीए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएगा

Related posts

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2023 का आयोजन

admin

डीपीएस बोकारो में ‘स्किल हब’ के सफल प्रशिक्षु किए गए सम्मानित

admin

संत ज़ेवियर्स की मेज़बानी में विकारिएट अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट-२०२३ का आयोजन

admin

Leave a Comment