अपराध झारखण्ड राँची

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई 5 अगस्त के लिए किया स्थगित

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसौदिया की याचिका पर सुनवाई 5 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है, जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। इस बीच सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने जवाब दाखिल कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई का जवाब रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया।

Related posts

यूएसईपीए और एआरआई प्रतिनिधियों ने सीएमपीडीआई का किया दौरा

admin

राँची:आलोक दूबे, डॉ राजेश गुप्ता सहित पांच ने तोड़ा पार्टी का संविधान, मिला कारण बताओ नोटिस…

admin

झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार: चंपई सोरेन सरकार में शामिल हुए आठ नए मंत्री, कांग्रेस के 10 विधायक नाराज

admin

Leave a Comment