झारखण्ड राँची

सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग, 23 अगस्त को राजभवन घेराव

नितीश मिश्रा, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : गुरुवार को करम टोली स्थित धूमकुडिया भवन में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रेस वार्ता कर 23 अगस्त को आक्रोश मार्च की घोषणा की। मुख्य संयोजक एवं मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने कहा कि सरकार जल, जंगल, जमीन की लूट, अवैध खनन, तस्करी और महिलाओं पर शोषण रोकने में विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संथाल नेता सूर्या हांसदा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया। प्रेस वार्ता में सीबीआई जांच, परिजनों को सुरक्षा, फर्जी मुकदमों की वापसी और अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी लेने की मांग उठी।

आक्रोश मार्च जिला स्कूल मैदान से निकलकर राजभवन पहुंचेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर बबलू मुंडा, आरती कुजूर, सुरेन्द्र लिंडा, रवि मुंडा, रितेश उराव, रंजीत उराव, मुकेश मुंडा, सोमा उराव सहित कई नेता उपस्थित थे।

Related posts

कुणाल अज़मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले विभिन्न संगठन का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश के समसामयिक विषयों व राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

admin

डॉ जया चौहान के नेतृत्व में डीपीएस ने शिक्षण स्तर का ऊँचा उठाने की दिशा में उठाया कदम, “टीचर ऑफ द मंथ” पुरस्कार की शुरुआत

admin

नीरजा सहाय में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment