झारखण्ड बोकारो

सेक्टर 3डी में जागरण और भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय, रातभर झूमते रहे श्रोता

बोकारो (ख़बर आजतक): भजन-कीर्तन के बीच बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 3 डी शिव मंदिर प्रांगण का माहौल शुक्रवार पूरी रात भक्तिमय बना रहा। लोग भाव विभोर होकर शिवभक्ति मे लीन रहे। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रवचन व जागरण के आयोजन में जुटे श्रद्धांलू भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगते रहे। पूरे दिन के पूजा पाठ व भंडारे के बाद गीत-संगीत, नृत्य व अभिनय से भरपूर भक्ति जागरण शुरू हुआ। खबर आजतक को जानकारी देते हुए मनोज सिंह ने बताया की हर विगत 15 वर्षों से धूमधाम और हर्षोल्लास से पूजा संपन्न की जा रही है सेक्टर 3 डी निवासियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा जिसके कारण हर वर्ष महाशिवरात्रि कर दिन भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जाती. इस मौके पर संतोष सिंह,आदित्य कुमार,राजू कुमार,कुणाल कुमार,दीपक कुमार, राजू,अमर,जीत,आनंद कुमार के अलावे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, राजू कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बेहतर प्रसूति कर लोगो का मन मोह लिया.

Related posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकुंडा के औचक निरीक्षण में पहुंचे जिला प्रजनन एवम बाल स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम दिए उचित दिशा निर्देश

admin

रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, रांची से अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का किया आग्रह

admin

कोटपा के तहत चलाया गया जांच अभियान,16 दुकानों से 2140 रूपये वसूला गया जुर्माना

admin

Leave a Comment