अपराध झारखण्ड बोकारो

सेक्टर-4 और गोमिया में कोटपा-2003 के तहत छापामारी, तंबाकू बेचने पर कार्रवाई

बोकारो (ख़बर आजतक) : मंगलवार को कोटपा-2003 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत सेक्टर-4 और गोमिया में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। 57 दुकानों की जांच में 9 दुकानदारों से 1,970 रुपये और गोमिया में 6 उल्लंघनकर्ताओं से 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद न बेचने और स्कूलों के 100 यार्ड के भीतर न रखने की सख्त हिदायत दी गई।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अमृता श्वेता लकड़ा, जिला छापामारी दल, जिला परामर्शी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और थाना पुलिस टीम शामिल रही।

Related posts

मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

admin

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर पथराव, नवनिर्वाचित विधायक रोशन चौधरी पर लगाया आरोप

admin

ग्राम सभा के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया ने किया 49 ग्राम सभाओं का आयोजन

admin

Leave a Comment