बोकारो

सेल ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया

• कच्चे इस्पात के उत्पादन में पिछले सर्वाधिक उत्पादन की तुलना में प्रभावशाली वृद्धि हासिल की

बोकारो (ख़बर आजतक) : इस्पात मंत्रालय के तहत महारत्न सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया है। इस साल जनवरी 2023 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 17.2 लाख टन कच्चे इस्पात का मासिक उत्पादन दर्ज किया गया, जो मार्च 2022 के पिछले सर्वाधिक मासिक उत्पादन की तुलना बहुत ही प्रभावशाली वृद्धि है। सेल ने मार्च 2022 के पिछले सर्वाधिक मासिक उत्पादन की तुलना में, इसी जनवरी 2023 महीने के दौरान अब तक का सर्वाधिक 18 लाख टन हॉट मेटल और 16.1 लाख टन विक्रेय स्टील का सर्वाधिक मासिक उत्पादन हासिल किया है।

Related posts

सह-पाठ्यचर्या गतिविधि (CCA) कार्यक्रम के द्वारा पिट्स मॉडर्न विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाया गया।

admin

लिट्टी चोखा दुकान बना दर्शकों का आकर्षण का केंद्र

admin

पेटरवार प्रखंड आंगनवाड़ी केन्द्र के अध्यक्ष मंजू देवी व सचिव कुमारी अनिता को सर्वसम्मति से बनाया गया

admin

Leave a Comment