झारखण्ड धनबाद

सेवा भारती धनबाद महानगर द्वारा महर्षि मेही विद्यापीठ धनबाद में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

धनबाद(खबर आजतक):- सेवा भारती धनबाद महानगर ने महर्षि मेही विद्यापीठ धनबाद में विद्यार्थियों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ! वहीं शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आभा मिश्रा ने किया; साथ ही सेवा भारती धनबाद महानगर के सचिव आलोक प्रकाश ने सेवा भारती धनबाद महानगर द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्होंने आजकल बच्चों में दंत रोग की बढ़ती संख्या पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को दांतों की सुरक्षा के बारे में जानकारी देना है उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति का तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट किया ! वहीं इस शिविर में कक्षा प्रथम से कक्षा 12 के 188 विद्यार्थियों के दांतों की जांच डॉक्टर सुमन सौरभ और डॉ अतुल वासन ने की ! इस मौके पर सेवा भारती धनबाद महानगर के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, सह-सचिव अरविंद कुमार शर्मा, चिकित्सा आयाम प्रमुख लाल वर्मा, महिला आयाम प्रमुख संतोषी आनंद के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षकवृंद उपस्थिति थे !

Related posts

उपायुक्त ने की 52 मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन

admin

कसमार : गररी में हैंडवाश यूनिट लगाने के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट

admin

15 फरवरी को सभी उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा आजसू

admin

Leave a Comment