झारखण्ड राँची राजनीति

सोमनाथ भारत की आत्मा, सनातन संस्कृति अमर : बाबूलाल मरांडी

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची : प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने देशभर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया। इस मौके पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिवालयों में जलाभिषेक व आरती की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आक्रांता मोहम्मद गजनी ने सोमनाथ पर प्रहार कर भारत की आत्मा को चोट पहुंचाई थी, लेकिन सनातन संस्कृति को मिटाया नहीं जा सका। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक स्वाभिमान पुनः स्थापित हो रहा है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने युवाओं से सांस्कृतिक विरासत को जानने का आह्वान किया।

Related posts

“एक्टिविटी कम-एक्सपेरीएन्सिअल लर्निंग वीक” का उद्देश्य बच्चों को नए अनुभवों की तलाश करने एवम सीखने की समझ विकसित कराना है : प्राचार्य

admin

श्रीराम सेना, क्नेक्टिंग होपस व माँ तारा वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त रुप से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

राज्य के औद्योगिक विकास हेतू स्टेकहोल्डर्स व उद्योग सचिव के बीच सीधा संवाद आवश्यक: बिनोद अग्रवाल

admin

Leave a Comment