झारखण्ड राँची

स्टूडेंट फेडरेशन ने छठ महापर्व के सफल आयोजन पर प्रशासनिक व सामाजिक कर्मियों को किया सम्मानित

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : छठ महापर्व के सफल आयोजन के लिए स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति बड़ा तालाब के संरक्षक राजीव रंजन मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और विद्युत विभाग के समन्वय व सहयोग से ही छठ महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रमेश केडिया, रवि कुमार पिंकू, अशोक पुरोहित, लंकेश सिंह, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा चंकी, राजीव सिंह, मो. रॉकी, इंदर सिंह और विशाल मिश्र सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

पेटरवार में रथ यात्रा की तैयारी पूरी, कलश यात्रा के साथ भक्ति उत्सव का शुभारंभ

admin

एक्सआईएसएस में 2023-25 बैच के लिए आयोजित ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन प्रोग्राम का समापन

admin

मेकॉन मुख्यालय व सीएसआर पवेलियन में वित्त निदेशक मुकेश कुमार ने किया झंडोत्तोलन

admin

Leave a Comment