राँची

स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न

16000 फ्लैटों का होगा निर्माण, 70000 के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार : संजय सेठ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची स्मार्ट सिटी परिसर में मंगलवार को सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सांसद ने स्मार्ट सिटी में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान फोरम से जुड़े सदस्यों ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी की भूमिका राँची के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में यह जानकारी दी गई कि रांची देश के अग्रणी स्मार्ट सिटी में शामिल है, यहाँ 930 करोड़ की योजनाएँ स्वीकृत हुए हैं।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कुल 18 प्रोजेक्ट पर काम चलना है, जिसमें 12 प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं, 8 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यहाँ 16000 फ्लैट बनने हैं, जो आम नागरिकों को आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए जमीन का आवंटन भी हो चुका है, इस वर्ष काम भी आरंभ हो जाएगा। इस परिसर में शैक्षणिक कार्यों हेतु स्कूल, कॉलेज, बेहतर अस्पताल सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी में ₹40,000 करोड़ तक के निवेश संभावना है।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के निर्माण से 70000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन के द्वार खुलेंगे। 656 एकड़ भूमि पर चल रहे स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य में ₹469 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित विकास पर खर्च किए जा रहे हैं। 21 किलोमीटर के एरिया में वाटर सप्लाई, 39 किलोमीटर का ड्रेन नेटवर्क इस स्मार्ट सिटी में होगा। 41 किलोमीटर लंबे फुटपाथ के साथ लगभग 21 किलोमीटर लंबी चौड़ी सड़क भी होगी।
इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने सांसद को बताया कि स्मार्ट सिटी के विकास में कुछ तकनीकी समस्याएँ आ रही है, सांसद ने अधिकारियों से उसका विवरण माँगा और समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही।

सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी जिस सोच के साथ स्मार्ट सिटी का विकास कर रहे हैं, उस दिशा में राज्य सरकार काम नहीं कर पा रही है। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि आने वाले 5 वर्षों में स्मार्ट सिटी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, जहाँ 16000 फ्लैट के साथ, मल्टीप्लेक्स शॉपिंग, मॉल, पार्क सहित अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी। यहाँ सभी फ्लैटों का निर्माण ऐसा किया जा रहा है कि दिन में बत्ती जलाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस बैठक में मुख्य रुप से स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार, राँची के राजेश बरवार, डॉ संजय कुमार, आलोक सरावगी, रोहित अग्रवाल, अतुल कुमार, आदित्य मल्होत्रा मौजूद थे।

Related posts

बाबूलाल मरांडी से मिला श्री महावीर मंडल राँची महानगर का प्रतिनिधिमंडल, 29 मार्च झाँकी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू किया आमंत्रित

Nitesh Verma

चंदनक्यारी को झारखंड का सांस्कृतिक विरासत केन्द्र बनाएँगे: अमर बाउरी

Nitesh Verma

“जे नाची से बाची” को चरितार्थ कर रहे हैं सांसद संजय सेठ

Nitesh Verma

Leave a Comment