झारखण्ड धनबाद

स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने की है सुदृढ़ व्यवस्था : उपायुक्त

धनबाद:- लोकसभा चुनाव के सफल तथा त्रुटि रहित क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बाघमारा व टुंडी के सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी और सुदृढ़ व्यवस्था की है।उन्होंने कहा कि बोकारो एवं चंदनकियारी में चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम के साथ सीधे कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम आना है।

बोकारो और चंदनकियारी के एआरओ बाजार समिति का भ्रमण कर बोकारो व चंदनकियारी के लिए चिह्नित हॉल का निरीक्षण करे। ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर निर्धारित रूट व निर्धारित वाहन से, रास्ते में बिना रुके, बाजार समिति पहुंचे। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे।महिला एवं दिव्यांग बूथ के कर्मियों को प्राथमिकता देकर चुनाव सामग्री जमा कराई जाएगी।न्यू टाउन हॉल में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रीसाइडिंग ऑफिसर की डायरी, फॉर्म 17 ए, 17 डी, ईवीएम पर हैंड्स ऑन, ईवीएम कमिश्निंग, ईवीएम एरर का निराकरण, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैलेट यूनिट में क्लोज बटन अनिवार्य रूप से दबाने सहित अन्य विषय पर प्रशिक्षण दिया गया!इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि सेक्टर पुलिस पदाधिकारी पोलिंग पार्टी के साथ ही रहेंगे और अपने जिम्मेदारी का पालन करेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्र से स्ट्रांग रूम पहुंचने के लिए रूट की जानकारी रखने, वैकल्पिक रूट की खोज रखने तथा एक बार ट्रायल रन करने का निर्देश दिया।वहीं डीसीएलआर सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने सभी से अपने दायित्व का निर्वाहन कर, संवैधानिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का आह्वान किया। मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, बोकारो के एआरओ ओम प्रकाश गुप्ता, चंदनकियारी के एआरओ प्रभात दत्ता, मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, राज कुमार वर्मा,कुमार वंदन,पुष्कर झा,कुलदीप सहित बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बाघमारा व टुंडी के एआरओ, एईआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बोकारो एयरपोर्ट पर जल्द उड़ान भरेंगे विमान, सुरक्षा और पर्यावरणीय क्लीयरेंस को मिलेगी प्राथमिकता

admin

Renowned Educator of Bokaro: Srinivas Gautam ‘Munna Sir’ – A Pillar of Dedicated Teaching

admin

दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment