झारखण्ड बोकारो

स्वर्गीय सूरज देवी चोपड़ा की पुण्य स्मृति में रोटरी चास द्वारा अनाथ बच्चों के बीच भोजन का वितरण …

बोकारो (ख़बर आजतक) : रोटरी क्लब चास द्वारा सहयोग विलेज के अनाथ बच्चों को स्वर्गीय सूरज देवी चोपड़ा की पुण्य स्मृति में भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया। रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की अनाथ बच्चों के बीच प्यार बांटने से एक अलग सी अनुभूति होती है। पूजा ने कहा बच्चों का साथ दिल के अंदर के भाव पैदा करता है।


कार्यक्रम के संयोजक विनोद चोपड़ा ने कहा कि बच्चों के साथ रहकर उनका मनोबल बढ़ाया और बच्चों ने भी रोटरी सदस्यों के साथ मस्ती की। बिनोद ने कहा मानव सेवा प्रभु सेवा है। चास रोटरी क्लब की सचिव डिंपल कौर ने कहा की बच्चों के साथ रोचक खेल खेलने से उनका स्वस्थ्य मनोरंजन हुआ। विजेताओं को इनाम भी दिया गया। डिंपल ने कहा की बच्चों ने भी तालियां बजाकर रोटरी क्लब चास के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। डिंपल ने कहा की रोटरी क्लब चास अपने सामाजिक दायित्व के तहत समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। रोटरी सदस्य ललिता चोपड़ा ने कहा बच्चों के चेहरों की खुशी रोटरी चास के सदस्यों को कार्य करने की नई उर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार अमरदीप,संजय बैद,मंजीत सिंह,धनेश बंका,अंकित चोपड़ा, माधुरी सिंह, निकिता चोपड़ा, नरेंद्र सिंह, शुभम चोपड़ा की अहम भूमिका रही।

Related posts

प्रवचन में श्री राम एवं सीता का शुभ विवाह का झांकी प्रस्तुत किया गया जो आकर्षण का केंद्र था

admin

पलामू की ममता भुइयाँ ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

admin

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जाने तथा विधानसभा में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए मिला सम्मान

admin

Leave a Comment