झारखण्ड राँची

स्व. रामकृपाल सिंह के निधन पर झारखंड चैम्बर ने जताया शोक

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के संस्थापक एवं देश के जाने-माने इंफ्रास्ट्रक्चर उद्यमी स्व. रामकृपाल सिंह के निधन पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि स्व. रामकृपाल सिंह का निधन झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।


अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्र निर्माण का सच्चा शिल्पकार बताया, जबकि महासचिव ने उनके जीवन को अनुशासन, कर्मठता और उद्यमशीलता की मिसाल कहा। उन्होंने कहा कि स्व. रामकृपाल सिंह द्वारा स्थापित मूल्य और सृजित रोजगार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। चैम्बर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts

गोरियवटा में कुकही नदी पर पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

admin

डीएवी सेक्टर-6 की छात्राओं ने झारखण्ड ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

admin

चिरकुंडा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा, देसी शराब ,बियर, चिलम के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment