झारखण्ड राँची राजनीति

हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ: शाहदेव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): हटिया से काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को मधुकम, बजरा, हेहल, पुंदाग, हरमू में पदयात्रा और बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से हटिया में एक मौका देने की अपील की। अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। लोगों की उम्मीदों पर जनप्रतिनिधि ने पानी फेर दिया है। आम जनता समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। इसलिए इस बार बदलाव के लिए वोट करें और एक मौका जरूर दें।

अजय नाथ शाहदेव ने लोगों से कहा कि महागठबंधन की सरकार ने आम जनता के काफी काम किया है। सभी महिलाओं को सम्मान दिया, 200 यूनिट की बिजली बिल की माफ कर महँगाई से जूझ रही जनता को राहत देने का काम किया, गरीबों को अबुजा आवास मिला, सभी वर्ग के बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन दिया। आज से पहले किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया था अतः हटिया में बदलाव के लिए और झारखण्ड में पुनः गठबंधन की सरकार बनाने के लिए काँग्रेस को वोट करें।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में रिशु रितेश, झामुमो नेता बीरू तिर्की, महादेव उराँव, बिगल उराँव, सतेंद्र शेखर कुमार, सुरज तिर्की, सागर सिंह, राहुल गुप्ता, नीलिमा देवी, रेणु देवी, रेखा सिंह, निरूपमा देवी, अर्चना देवी, अजय भगत, अरविंद मिश्रा, दीपू सिन्हा, राजेश गोप सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव: टीम भानु ने प्रेस वार्ता में रखा विजन

admin

खनिज सम्पदा के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश

admin

2nd ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन

admin

Leave a Comment