झारखण्ड राँची राजनीति

हमारी तैयारी राज्य एवं राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की: सुदेश महतो

राँची के सभी वार्ड में हेल्पडेस्क बनाया जाएगा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित राँची महानगर की बैठक में कहा कि हमारी तैयारी राज्य एवं राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है। इसी कड़ी में आज हम सभी राँची महानगर की बैठक में शामिल हुए हैं। सामूहिक नेतृत्व से महानगर को मजबूत और असंगठित लोगों को संगठित करना है। इस बैठक में राँची महानगर के सभी इकाइयों के सभी सदस्य शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि राँची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्ड के 15 लाख लोगों के दिल में बसना ही हमारा लक्ष्य। इसके लिए हर वार्ड में जमीनी स्तर पर काम करने की जरुरत है। हम हर प्रखंड के साथ ही रांची के सभी वार्ड में हेल्पडेस्क की स्थापना करेंगे। यह हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्य करेगा।

इस बैठक में भारत काशी, वर्षा गाड़ी, पारस उराँव और प्रो. अशोक नाग को अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर निगम वार्ड क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।

इस दौरान आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि महिलाओं, ऑटो चालकों, विभिन्न संगठित समूहों, बुद्धिजीवियों, वकीलों, सब्जी विक्रेताओं आदि अलग-अलग विंग बनाकर पार्टी संगठन को व्यापक बनाया जाएगा। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी की सूची तैयार करेंगे और वहां पेंशन का वितरण, मतदाता सूची में सदस्यता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे।

सभी 53 वार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने की दी गई जिम्मेदारी

इस बैठक में प्रत्येक वार्ड के लोगों तक पार्टी के नीति, सिद्धातों को पहुँचाने और पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए महानगर के सदस्यों को सभी 53 वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। “हर घर आजसू, घर-घर आजसू” के नारे के साथ पार्टी का हर सदस्य घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुँचाएगा। साथ ही हर वार्ड में सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

इस बैठक में पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डोमन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, महासचिव राजेन्द्र मेहता, अनुशासन समिति के प्रमुख सुबोध प्रसाद, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला परषिद की नि:वर्तमान अध्यक्ष निर्मला भगत, नगर अध्यक्ष सीमा सिंह उपस्थित थे।

Related posts

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को पेरिस में मिला ‘यूरोपियन एक्सीलेंस व इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड’

admin

बोकारो पुलिस ने लुगु पहाड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली के बंकर को किया धवस्त

admin

राँची में चैम्बर चुनाव की तैयारियाँ, आचार संहिता कड़ी

admin

Leave a Comment