झारखण्ड मनोरंजन राँची

हमें अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने की आवश्यकता: राम सिंह

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): डांस झारखंड की ओर से राँची प्रेस क्लब सभागार में डांस झारखंड के कलाकारों के प्रतिभावन कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रुप में जे के ग्रुप को कंपनीज के निदेशक जितेद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, डाँस झारखंड संग्रक्षक जयंत मिश्र, डांस झारखंड के निदेशक राम सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के द्वारा सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं आगामी दिनों में झारखंड के ऊर्जावान कलाकारों को एक बड़ा मंच देने के एक बड़ा रियलिटी शो एवं फिल्म बनाने के लिए विचार-विमर्श विमर्श किया गया।
झारखंड में कलाकारों का गड़ रहा है लेकिन फिर भी कलाकार झारखंड से बाहर की ओर रुख कर रहे है। इसे रोकने का प्रयास सरकार के साथ साथ हम सबको मिलकर करना होगा। तभी हम एक नया कलाकारों का झारखंड बना सकते है।

इस दौरान राम सिंह ने कहा कि रामदयाल मुंडा ने भी यह कहा था जे नाची से बाची। हमें अपनी संस्कृति और विरासत को हमें बचाने की जरुरत है। नहीं तो कला के साथ कलाकर भी लुफ्त हो जाएँगे। सभी ने मिलकर कलाकारो के हितों में एक नया कीर्तिमान गड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सैंकड़ो कलाकार एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts

मुकेश कुमार सिंह, समाजसेवी, जय मां स्टोन छत्तरपुर (पलामू) की ओर समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

admin

दुमका में विपक्षियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी कहा नक्सलवाद की आड़ में सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार जला है

admin

श्री रामलला पूजा समिति के पूजा पंडाल का शुभारंभ आज , राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

admin

Leave a Comment