झारखण्ड धार्मिक राँची

हिन्दुओं का महापर्व होगा 22 जनवरी : नमन भारतीय

डिजिटल डेस्क

रांची (ख़बर आजतक): समाजसेवी नमन भारतीय ने कहा की सभी मिट, मझली,मुर्गा बेचने वाले भाइयों से एक अनुरोध है कि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हम सभी हिंदुओं की भावनाओं का कदर करते हुए सभी तरह के मांस की बिक्री 22 जनवरी को बंद रखी जाए। साथी सभी रेस्टोरेंट, ठेला चाहे वह हिंदू मुस्लिम,सिख,इसाई किसी का भी हो अपने प्रतिष्ठान से राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के दिन मांसाहारी व्योजनों का बिक्री ना करें।

भारतीय ने कहा हमारा शहर हिंदू, मुस्लिम, सिख,ईसाई एकता का प्रतीक है और हम सारे पर्व एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते आए है। जो एकता का मिसाल है। पूर्ण विश्वास है आप मांस काटकर बेचने वाले भाइयों, मांसाहारी व्यंजन परोसने वाले रेस्टोरेंट,मांसाहारी व्यंजन का ठेला लगाकर बेचने वाले भाइयों का यह सहयोग हम हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार में एक मिसाल बनेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है मांस बेचने वाले सभी भाई हम हिंदुओं की प्रार्थना को जरूर स्वीकार करेंगे।

Related posts

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

admin

डीपीएस बोकारो के तबला शिक्षक मयंक को मिला भारतीय गौरव सम्मान

admin

ग्राम सभा के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया ने किया 49 ग्राम सभाओं का आयोजन

admin

Leave a Comment