बोकारो

हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई : बिरंची नारायण

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास में बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल कार्यकर्ता की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा के विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की।जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन होनी है। जिसके तहत बोकारो जिला से 5000 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। वही बोकारो विधानसभा क्षेत्र से 2000 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे, बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई चाहे वह युवा वर्ग,किसान वर्ग ,महिला वर्ग सभी नाखुश। अपने किये गए चुनावी वादों पो पूरा करने में विफल साबित हुई। इनके कार्य काल में विकास हुआ तो सिर्फ खनिज संपदा लूटने वालो की , भ्रष्टाचारियों की। सत्ताधारी दल के कई विधायकों ने खुद ही सरकार के या कल आंखों पर सदन हो या सदन के बाहर सवाल उठाया है। बैठक मे त्रिलोकी सिंह,कमलेश राय,अशोक कुमार पप्पू,महेन्द्र राय,विनय आनंद,के के बोराल,श्याम मंडल,मनोज सिंह,विनय किशोर,बैधनाथ प्रसाद, हरीश सिंह, पीयूष आचार्या, पनालाल कांन्दू,गोलू उपाध्याय, अविनाश झा,अमित सिंह, निरंजन तिवारी रणजीत, राजीव मालाकार,झन्तु दे, प्रकाश प्रामाणिक, भोला,सुभाष सरकार,जितेंद्र गोस्वामी,राहुल गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।

Related posts

आवश्यकता : ख़बर आजतक को इन जगहों से संवाद सहयोगी की तलाश है

admin

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंदसोनोवाल ने दीनदयाल बंदरगाह की क्षमता ढ़ाने के लिए जूना कांडला में ऑयल जेटी नंबर7 का उद्घाटन किया।

admin

डीएवी सेक्टर-6 के 26 छात्रों ने स्वर्ण पदक इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड (2022-23) में हासिल किए।

admin

Leave a Comment