झारखण्ड राँची

हेमन्त-कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल, दीवाली मेले में सम्मिलित होने हेतू किया आमंत्रित

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी राँची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया।

उन्होंने 5 दिनों तक चलने वाले इस दीवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मौके पर जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।

Related posts

हेमंत कैबिनेट में चंपाई की जगह लेंगे रामदास सोरेन, चंपाई सोरेन के विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी

admin

राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपये घुस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

admin

डीपीएस बोकारो में ‘स्किल हब’ के सफल प्रशिक्षु किए गए सम्मानित

admin

Leave a Comment