झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त ने सुखराम उराँव के पक्ष में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले – “भाजपा ने झारखण्ड को गरीब और पिछड़ा बना दिया”

नितीश_मिश्र

राँची/चक्रधरपुर(खबर_आजतक): हेमन्त सोरेन ने चक्रधरपुर में झामुमो प्रत्याशी सुखराम उराँव के पक्ष में बोलचुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झारखण्ड को गरीब और पिछड़ा बना दिया है। भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन की राजनीति करते हैं। भाजपा का इतिहास झूठ और धोखे से भरा पूरा है। भाजपा के लोग झारखण्ड में 50-60 हेलीकॉप्टर लेकर मंडरा रहे हैं। आप सभी तैयार हो जाइए। तीर और धनुष से उन्हें गिराने का काम करें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बताया कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए कई कार्य किए हैं। बिजली बिल माफी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का कार्य हुआ है। दिसंबर से मंईयां सम्मान की राशि बढ़कर ₹2,500 होने जा रही है। किशोरियों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता हम पहुंचा रहे हैं।

हेमन्त सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है और फिर से उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को ₹1 लाख भेजने का कार्य किया जाएगा। ये संकल्प हमने लिया है।
हमारी सरकार ने राज्य के हर नागरिक के हित में निर्णय लिए हैं। पहले जहाँ सीमित संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था, वहीं अब आपकी सरकार ने सभी को पेंशन देने का कानून बना दिया। हर 50 वर्ष से अधिक उम्र के झारखण्डियों को पेंशन मिल रहा है।

इस दौरान हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग देश और विदेशों में फंसे थे। उस समय हमारी सरकार ने हवाई जहाज से अपने झारखण्डी भाईयों को उनके घर पहुँचाया था। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर से झामुमो को सत्ता में लाकर राज्य के विकास की गति को और बढ़ाने का कार्य करें। यहाँ के जल जंगल के हक अधिकार को आपके साथ मिलकर कायम करना है।

Related posts

झारखंड की ज्योति मौर्य! पति ने मजदूरी कर नौकरी लगवाई, जॉब मिलते ही गैर की हो गई पत्नी

admin

हटिया विधानसभा में संजय सेठ ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

admin

बोकारो : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संगठन (ILO) के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने झारखंड प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष विदेश रवाना

admin

Leave a Comment