झारखण्ड राँची

हेमन्त व कल्पना सोरेन पहुँचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद सुनील महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता की तस्वीर पर दी श्रद्धांजलि, बंधाया ढ़ाँढ़स

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुँचे। मुख्यमंत्री वहाँ पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उराँव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य ने पुष्प अर्पित किया।

Related posts

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव निलंबित

admin

उप विकास आयुक्त ने की ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के प्रगति की समीक्षा

admin

आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह कल पतरातू में

admin

Leave a Comment