झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त से मिलीं मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, छात्रों के मुद्दे और नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कृषि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। मंत्री दीपिका ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कृषि विभाग के कामकाज, विशेष तौर पर बिरसा विश्वविद्यालय के मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा हुई।

वहीं मंत्री दीपिका ने बताया कि हेमन्त सोरेन से छात्रों से जुड़ी सुविधाओं और उनकी नियुक्ति राज्य में सुनिश्चित करने को लेकर भी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इस पर सरकार कोई बड़ा फैसला लेगी।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग अब 15 दिनों के भीतर वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी सुनिश्चित करेगा

admin

बोकारो : 100 लीटर महुआ शराब जब्त कर 1500 केजी सड़ाया हुआ महुआ को किया नष्ट

admin

डॉ आशा लकड़ा व सुदेश महतो ने किया चंद्रशेखर आजाद पूजा पंडाल का शुभारंभ

admin

Leave a Comment