झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त सोरेन ने कल्पना संग पीएम मोदी से की मुलाकात, अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): 28 नवंबर को राँची के मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, इसे लेकर 26 नवंबर को कार्यवाहक सीएम हेमन्त सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी हेमन्त सोरेन ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए दी।

इस पोस्ट में हेमन्त ने लिखा है, “आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतू आमंत्रित किया।

Related posts

हॉट स्ट्रिप मिल के गैस पाइपलाइन में लगी आग के धुंए से अफरा तफरी, स्थिति काबू में अधिकारी मौके पर मौजूद

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस के छात्रों का राजस्थान में आयोजित इंडियन हैकाथौन के ग्रैंड फाइनल मे दमदार एंट्री

admin

आईआईएम राँची ने मनाया 12वाँ दीक्षांत समारोह, वितरित की गई 542 उपाधियाँ

admin

Leave a Comment