खेल झारखण्ड राँची

हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस दौरान गुरूवार को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के इतिहास में अपना 13वाँ मेडल जीता है। भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार कांस्य पदक जीत चुका है।
देखा जाए तो पेरिस ओलंपिक में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल रहा। इससे पहले भारत के तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए थे।

Related posts

चिरकुंडा कापासरा कालीमंदिर में चल रहे हरि कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

admin

कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम के प्रति बोरे ₹1 कमीशन माँगने के विरोध में धरने पर बैठे मजदूर

admin

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में रोटरी क्लब बोकारो की पहल, 50 छात्राओं को लगा पहला डोज

admin

Leave a Comment