गोमिया झारखण्ड बोकारो

होसिर में हाई मास्ट लाइट का गोमिया विधायक ने किया भूमिपूजन

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया। गोमिया प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय मैदान में ओएनजीसी के सीएसआर मद के तहत लगने वाले 6 हाई मास्ट लाइट का भूमिपूजन शनिवार को गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि होसिर मध्य विद्यालय मैदान पर हाई मास्ट लगाने की मांग यहां के स्थानीय लोगो के द्वारा बराबर की जा रही थी,और ग्रामीणों के इस मांग को देखते हुए उन्होंने ओएनजीसी के परिसम्पत्ति प्रबंधन से बात कर इस मैदान पर हाई मास्ट लाइट लगाने का अनुरोध किया था।ओएनजीसी प्रबंधन ने भी उनके बातों पर संज्ञान लेते हुए होसिर स्कूल मैदान के लिए 6 हाई मास्ट लाइट तत्काल उपलब्ध करा दिया है, जो दिल्ली के सेंटर फॉर सोसिओ इकनॉमिक एंड पोलिटिकल रिसर्च नई दिल्ली संस्था के तत्वावधान में लगाया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस मैदान पर हाई मास्ट लाइट के लग जाने से यहां रात्रि के समय मे भी खेलो का आयोजन हो सकेगा,साथ ही बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए भी यहां सुबह मॉर्निंग वॉक करने में भी सुविधा मिल सकेगी। वहीं पूर्व मुखिया घनश्याम राम ने कहा कि होसिर मध्य विद्यालय मैदान आसपास के कई पंचायतों का इकलौता मैदान है।इस मैदान पर समय समय पर कई खेलो का आयोजन होते रहता है।उन्होंने कहा कि रात्रि समय मे भी इस मैदान पर खेलो का आयोजन हो इसे देखते हुए हम सभी ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से यहां हाई मास्ट लगाने का अनुरोध किया था,और आज ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विधायक डॉ महतो ने हाई मास्ट लाइट का भूमिपूजन किया है।
मौके पर संस्था के फरहान आलम, मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, मोहन नायक,कुंदन कुमार, रंजीत साव,सुधीर ठाकुर, रामदास राम,सोहित प्रसाद,चितरंजन सिंह, महेंद्र तिवारी, विक्रम साव,विकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts

गोमिया सीओ व बीडीओओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

admin

राँची एसबीयू में फ्रेशर्स डे: विद्यार्थियों ने नृत्य, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया

admin

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

admin

Leave a Comment