झारखण्ड राँची विश्व

1अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएगी भाजपा: डॉ प्रदीप वर्मा

2अक्टूबर को मित्रों, बंधु बांधवों के साथ खादी वस्त्र खरीदेंगे कार्यकर्ता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतिम चरण में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 01अक्टूबर को 10 बजे पूर्वाह्न से 11बजे पूर्वाह्न तक एक घंटा, एक तारीख, एक साथ अभियान के तहत श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम में जल श्रोतों, तालाब, झरना,नदी, कुओं की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई जैसे कार्यक्रम श्रमदान के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि यह श्रमदान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रति उनकी जयंती के पूर्व कार्यांजलि के रुप में श्रद्धांजलि होगी।

डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि 2अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने मित्रों, बंधु बांधवों के साथ खादी वस्त्र खरीद कर गांव गांव के श्रमिकों, बुनकरों, खादी से जुड़े श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में अपना महती योगदान देंगे।

Related posts

चैंबर ने राँची नगर निगम प्रशासक को किया पत्राचार, कहा – “निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए बड़ी – बड़ी एजेंसियों को जिम्मेवारी दी गई किन्तु वर्तमान में राँची में ड्रेनेज सिस्टम डैमेज”

admin

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा, 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे

admin

डी.ए.वी. विद्यालयों में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

admin

Leave a Comment