झारखण्ड राँची राजनीति

10 को हैदरनगर में चिराग पासवान व 11 को हुसैनाबाद में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, फूँकेंगे चुनावी विगुल

नितीश_मिश्र

राँची/हुसैनाबाद(खबर_आजतक): हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा हुसैनाबाद व हैदरनगर में आयोजित है। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को हैदरनगर उच्च विद्यालय के मैदान में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 11 बजे दिन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे अनुमंडल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी। साथ ही पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद की सम्मानित जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

गोमिया की रूबी कुमारी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

admin

राँची : नाबालिग छात्राओं से यौन हिंसा पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल, तत्काल एफआईआर दर्ज करने की माँग

admin

राजेश कच्छप ने किया मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर का शुभारंभ

admin

Leave a Comment