झारखण्ड राँची

14 अक्टुबर को बापू वाटिका में लगेगा छात्र अदालत, पहुंचेंगे एक लाख छात्र

JSSC CGL परीक्षा रद्द को लेकर दो अक्टुबर बापू वाटिका से अनिश्चित कालीन सत्याग्रह चल रहा है, आज 12 वें दिन भी जारी रहा

राँची (ख़बर आजतक) : सत्याग्रह स्थल से इमाम सफी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा 14 अक्टुबर को झारखंड के सभी 24 जिला से एक लाख छात्र मोरहाबादी पहुंचेंगे और लगेगा छात्र अदालत। यहीं परीक्षा को रद्द करवाने की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षार्थी से अपील की है की 14 अक्टुबर सोमवार को चट्टानी एकता का परिचय दें 26 और 30 सितंबर की तरह एकजूटता दिखाएंगे।

पहले जैसी गलती नहीं दौहराएंगे इस बार निर्णायक लड़ाई है सरकार को वार्ता के लिए बाध्य करेंगे। चंदन कुमार ने कहा 14 अक्टुबर को सुबह ग्यारह बजे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी मोरहाबादी पहुंचे वहीं पर सर्व सहमति से विवादित परीक्षा रद्द कराने की अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


डां कहकशां कमाल ने कहा जेएसएससी कार्यालय में दो बार आन्दोलन हो चुका है कोई परिणाम नहीं आया इसलिए इस बार मोरहाबादी में छात्र महाजुटान होना है और अंततः परीक्षा रद्द कराएंगे।
मौके पर महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार,अजय कुमार महतो आदि मौजूद रहे।

Related posts

युवा राजद की प्रदेशस्तरीय बैठक संपन्न, आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने व विस्तारिकरण पर हुई चर्चा

admin

चिरकुण्डा मंडल भाजपा के दुर्गा मंदिर शक्ति केंद्र नेहरू रोड में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओ के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान को ले कर बैठक

admin

सेल के अधिकारी से छीनतई करने वाले का उद्भेदन करने पर पुलिस टीम को बीएसएल ने किया सम्मानित   

admin

Leave a Comment