झारखण्ड राँची राजनीति

2024 के लोकसभा चुनाव में 14 में 14 लोकसभा सीट जीतने के भ्रम में न रहे भाजपा : राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के नेता अभी से ही भ्रम की स्थिति में है और दुष्प्रचार कर रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी जो सिर्फ भ्रम है और भाजपा अभी से ही भ्रम फैला रही है जो सिर्फ सगूफा है। झारखंड में 14 में से 12 सीटों पर भाजपा की जीत दर्ज हुई और कोल्हान प्रमंडल में पिछले विधानसभा के चुनाव में खाता भी नहीं खुल पाई, इसलिए भाजपा मुगालते में नहीं रहे भाजपा को आत्म मंथन करना चाहिए कि झारखंड में मेरी सरकार थी तो झारखंड के जनता के हित में हमने क्या किया।

डॉ मनोज कुमार ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, सत्ता में नौ वर्ष से काबिज है सिर्फ 9 उदाहरण भाजपा नेता बताए कि देश की जनता के हित में क्या किया ? भाजपा सिर्फ जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया महँगाई, बेरोजगारी और देश की आर्थिक स्थिति क्या है, किसान नौजवान की हालात क्या है ? सब देश और राज्य की जनता जान रही है कि भाजपा झूठे वादे, झूठे कसमें और आम आवाम को ठगने के आलावे कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए कर्नाटक की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज करने का काम किया। इसलिए भाजपा नेताओं को भ्रम में नहीं रहते हुए देश और राज्य के हित में काम करना चाहिए, अभी से भ्रम की स्थिति में न रहे।

Related posts

शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति : सुदेश

admin

ज्योति सिंह मथारू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, आयोग के कार्यों से कराया अवगत

admin

रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो ने श्री श्री शारदा विद्यालय को सौपा फ्रिज व एसी.

admin

Leave a Comment