झारखण्ड राँची राजनीति

22 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करे झारखंड सरकार: चंद्रकांत रायपत

31026 गाँवों के 4772000 परिवारों तक प्राण प्रतिष्ठा का दिया गया निमंत्रण: मनोज पोद्दार

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): हिन्दू परिषद झारखंड प्रान्त के द्वारा मंगलवार को आहूत प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विहिप प्रांत सहमंत्री एवं अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतू झारखण्ड के घर-घर तक अक्षत वितरण निमंत्रण अभियान के प्रांत प्रमुख मनोज पोद्दार ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अपने प्रांत के सभी जिलों में अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण घर-घर तक देने का महाअभियान बुधवार को संपन्न हो गया। इस अभियान में विहिप, बजरंग दल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन, सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक संगठन के लोग लगे। इस अभियान में लगे कार्यकर्ता झारखण्ड के सभी प्रखंडों के 5304 पंचायत तथा 31026 गाँव के कुल 47 लाख 72 हजार परिवारों तक गए।

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के अनुसार पूरा हिंदू समाज भक्तिपूर्ण भाव से अक्षत कलश का स्वागत किया। जैसे मानों उनके घर साक्षात श्रीराम आए हों। पूरा प्रदेश ही राममय हो गया है और हो भी क्यों नहीं जब हिंदू समाज को यह पावन अवसर 500 वर्षो के लम्बे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अब अभियान के दूसरे चरण में हिंदू समाज मंदिरों की सफाई, मंदिरों की साज सज्जा करे, मंदिरों में कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान हेतु कार्यक्रम की योजना बनाकर उसकी पूर्ण व्यवस्था की चिंता करे।

इस दौरान विशेष आग्रह कर कहा कि 22 जनवरी को संपूर्ण हिंदू समाज प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अपने निकट के मंदिरों में एकत्र होकर कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान करे। मंदिरों में प्रोजेक्टर, स्क्रीन, टीवी आदि के द्वारा सीधा प्रसारण की व्यवस्था करे। घर की माताएं-बहनें अपने-अपने घरों से आरती की थाली लेकर मन्दिर जाएं और जब अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम आरती हो तो उस आरती में अपने स्थान पर उपस्थित सभी लोग खड़े होकर उस आरती में शामिल हो जाएँ। आरती के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घर जाएँ तथा रात्रि में अपने-अपने घरों में, प्रतिष्ठानों में तथा मंदिरों में दीपोत्सव करे।

विहिप झारखंड की हेमन्त सरकार से माँग

चंद्रकांत रायपत ने बताया कि हमलोगों ने झारखंड सरकार से माँग की है कि 22 जनवरी को एक दिन का राजकीय अवकाश दिया जाए साथ ही प्रदेश में 21 जनवरी से 22 जनवरी तक माँस मदिरा के बिक्री पर रोक लगाई जाए क्योंकि उस दिन देशभर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गाँव-गाँव में बड़े पैमाने पर धार्मिक अनुष्ठान होने वाले हैं।

इस प्रेसवार्ता में प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सहप्रमुख प्रचार प्रसार प्रकाश रंजन, राँची विभाग संयोजक प्रिंस अजमानी एवं राँची महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, राँची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

कसमार : बंगाल के रास्ते बोकारो लाया जा रहा 15 पेटी बियर जब्त

Nitesh Verma

राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए बोकारो टीम घोषित

Nitesh Verma

हेमन्त सोरेन से मिले ईस्टर्न रीजन के डिप्टी वाइस चेयरमैन एस के बेहरा

Nitesh Verma

Leave a Comment