झारखण्ड राँची राजनीति

27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे झारखंड को 1607 किसान समृद्धि केंद्र की सौगात: डॉ प्रदीप वर्मा

सीकर, राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को समर्पित करेंगे 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर, राजस्थान से देश भर के किसानों को बड़ी सौगात देंगे। डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार गाँव, गरीब, किसान के कल्याण केलिए संकल्पित है। किसानों की आय को दोगुनी करने की दृष्टि से केंद्र सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएँ लागू कर रही है। इसी क्रम में 27जुलाई को देश भर के किसानों को 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र प्रधानमंत्री समर्पित करेंगे जिसमे 1607 केंद्र झारखंड राज्य के हैं।

डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि 10 बजे पूर्वाह्न सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान भाई इस कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होंगे। उन्होने बताया कि यह किसान समृद्धि केंद्र किसानों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि है महत्वपूर्ण हैं। केंद्र पर किसानों की कृषि संबंधी हर प्रकार की समस्याओं का निदान उपलब्ध रहेगा। केंद्र पर खाद, बीज, दवा, कीटनाशक, मिट्टी जाँच और डॉक्टर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

वन संरक्षण की ली शपथ, डीएवी सेक्टर-4 में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

admin

स्वदेशी जागरण मंच ने कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दिए श्रद्धांजलि

admin

मइयाँ योजना को लेकर भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई शिकायत

admin

Leave a Comment