झारखण्ड धनबाद विधानसभा चुनाव 2024

3 मोटरसाइकिल से 2.66 लाख बरामद

सरबजीत सिंह, धनबाद

धनबाद(खबर आजतक):- जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। अभियान के तहत रविवार को तीसरा थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 3 अलग अलग मोटरसाइकिल की डिक्की से 2 लाख 66 हजार रुपये जब्त किए हैं।रविवार को तीसरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में जारी वाहन जांच के दौरान तीन मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।इस क्रम में एक मोटरसाइकिल से 93 हजार, दूसरी मोटरसाइकिल से 90 हजार व तीसरी मोटरसाइकिल से 83 हजार रूपए बरामद किए गए। जांच के दौरान तीसरा थाना की टीम ने कुल 2 लाख 66 हजार रुपये जब्त किए। बरामद रकम को तीसरा पुलिस द्वारा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के सुपुर्द कर दिए।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति ने सरहूल महोत्सव को लेकर जारी किया दिशा निर्देश

admin

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

admin

कमलेश सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दर्जन गाँव के किसानों को सिंचाई की मिलेगी सुविधा

admin

Leave a Comment