झारखण्ड राँची

3 वर्षीय बच्ची के आंख के कैंसर का रांची में सफल और निःशुल्क ऑपरेशन

नितीश मिश्रा


रांची : IRIS सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर , रांची में 3 वर्षीय बालिका सिनी कैतार की आंख के गंभीर कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा का सफल और पूरी तरह निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। बच्ची की आंख में कैंसर इतना बढ़ चुका था कि आंख बाहर निकल आई थी और स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।


करीब पांच महीने पहले एक समाचार पत्र में बच्ची की स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद IRIS सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर की टीम ने परिजनों से संपर्क कर इलाज की जिम्मेदारी ली। इसके बाद IRIS सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर और आर्किड मेडिकल सेंटर के संयुक्त प्रयास से जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
सर्जरी का नेतृत्व ऑक्यूलोप्लास्टी सर्जन डॉ. रूही ने किया, जबकि एनेस्थीसिया प्रबंधन डॉ. शालिनी ने संभाला। इस पूरी प्रक्रिया में डॉ. सुबोध कुमार सिंह का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

एसबीयू में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा का भी आयोजन

admin

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी युवा संगठन ने निकाला बाइक रैली, 500 से अधिक युवा हुए शामिल

admin

बोकारो के इस सेक्टर मे चली ताबड़तोड़ गोली , घायल को अस्पताल मे कराया गया भर्ती

admin

Leave a Comment